Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ऐस किक्रेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पार्क मिंडा ऐस किक्रेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पार्क मिंडा

ऐस किक्रेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पार्क मिंडा

ghaziabad news  पी सी क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच ऐस क्रिकेट क्लब व स्पार्क मिंडा के बीच खेला गया। मैच में स्पार्क मिंडा 47 रन से विजयी रहा और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
आयोजक चौधरी ने बताया कि स्पार्क मिंडा ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का फैसला किया।
स्पार्क मिंडा ने 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 189 रन बनाए। संस्कार ने शानदार 111 की पारी खेली। हर्षित सेठी ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिकेट क्लब की और से दीक्षित ने 2 विकेट लिये। 190 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऐस क्रिकेट क्लब 142 रन पर आउट हो गया। आर्यन ने 45 रन का योगदान दिया । स्पार्क मिंडा के शिवंश मिश्रा ने 4 और स्पर्श जैन ने 3 विकेट लिये । संस्कार को मेन आॅफ द मैच से पुरस्कार दिया गया।

 

यहां से शेयर करें