Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उपकर जमा व नियमानुसार फीडिंग करने के लिए दिए निर्देश उपकर जमा व नियमानुसार फीडिंग करने के लिए दिए निर्देश

उपकर जमा व नियमानुसार फीडिंग करने के लिए दिए निर्देश

राज्यमंत्री डॉ रघुराज सिंह की अध्यक्षता में श्रमिक पंजीयन,अधिष्ठान पंजीयन, विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा
ghaziabad news  राज्य मंत्री डॉ रघुराज सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (निरीक्षण भवन) में श्रमिक पंजीयन ,अधिष्ठान पंजीयन, विभिन्न योजनाओं एवं उपकर को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कार्यदायी संस्थाओं की उपकर संग्रहण के लिए निर्मित नए पोर्टल के माध्यम से उपकर जमा एवं जमा किए उपकर की पोर्टल फीडिंग के लिए समस्त कार्यदायी संस्थाओं को प्रशिक्षण दिया गया व उपकर संग्रहण से जुड़ी सभी पृच्छाओं का समाधान किया गया।
इस दौरान जिन कार्यदायी संस्थाओं के जरिए सेस जमा नही किया जा रहा है अथवा विभाग को सेस के बारे में सूचित नही किया जा रहा है। ऐसे सभी संस्थाओं को नवनिर्मित पोर्टल के माध्यम से उपकर जमा करने तथा नियमानुसार फीडिंग करने के लिए निर्देशित किया गया।

ghaziabad news

उप श्रमायुक्त ने बताया कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत मुख्य रूप से निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत सामान्य मृत्यु में रू0 225000/- एवं दुर्घटना को फलस्वरूप मृत्यु की दशा में रू0 5,25000/-, शिशु मातृत्व एवं बालिका सहायता योजना के के अन्तर्गत अन्तर्ग पंजीकृत लाभार्थियों श्रमिको के नवजात शिशुओं को उनके जन्म के उपरान्त पुत्र होने पर एकबार एक मुश्त रू0 20,000/- तथा पुत्री होने पर रू० 25,000/- तथा परिवार में बालिका के जन्म होने पर एक मुश्त धनराशि रू0 25,000 बतौर सावधि जमा के दी जाती है। सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के दो संतानो के लिए छात्रवृत्ति देय होगी, जिसमें कक्षा 01 से प्रारम्भ कर उच्चस्तर शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति देय है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्र / पुत्रियों को कक्षा 9,10,11 व 12 उत्तीर्ण करने पर साईकिल कय करते हुये उक्त के समतुल्य धनराशि प्रदान की जाती है एवं कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक की पुत्री के विवाह हेतु रू0-55,000/- धनराशि तथा अर्न्तजातीय विवाह की स्थिति में रू0 61,000 की धनराशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2023-24 में अद्यतन जनपद गाजियाबाद में रू0 19085738/- जनपद बुलन्दशहर में रू0 73195188/- तथा जनपद हापुड़ में 35501950 /- इस प्रकार गाजियाबाद मण्डल में कुल रू0 299682876/- उपकर की धनराशि जमा करायी जा चुकी है। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्रारम्भ से अद्यतन गाजियाबाद जनपद में कुल 185713 श्रमिको को लाभान्वित करते हुए रू0 709290648/- की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

ghaziabad news

बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र, सहायक श्रमायुक्त ,वीरेन्द्र कुमार, सहायक श्रमायुक्त हापुड़ सर्वेश कुमारी, सहायक श्रमायुक्त बुलन्दशहर डॉ पल्लवी अग्रवाल, मुख्य अभियन्ता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मावेन्द्र कुमार, एसईयूपीपीसीएल राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें