Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय

जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न

ghaziabad news जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान बीएस रोड इण्ड० एरिया साइट-1 क्षेत्र गाजियाबाद में आए दिन ,अग्नि दुर्घटना की रोकथाम के लिए फायर स्टेशन की स्थापना कराने की मांग की गई।
अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है। साहिबाबाद इण्ड० एरिया एसो० रजि०, 42/29, साइट-4 इण्ड० एरिया साहिबाबाद गाजियाबाद में बृजविहार नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ghaziabad news

अधिकारी ने कहा कि गाजियाबाद इण्डस्ट्रीज फेडरेशन, सी-95, बी०एस० रोड औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद में स्थित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े ट्रक, ट्रालों एवं ट्रांसपोर्टर्स आॅफिस एवं खोखे ढाबे के अतिक्रमण को हटाना था।
अधिकारियों ने कहा कि अब तक 150 चालान किए जा चुके हैं और जिससे 20 प्रतिशत तक अतिक्रमण व वाहन खड़े होने बंद हैं, उद्यमियों ने इस पर भी सहमति प्रदान की। लोनी एस्टेट इण्ड० एरिया एसोसिएशन रजि०, नियर यूपीसीडा पार्क, एस-10 लोनी एस्टेट गाजियाबाद में निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु नये फीडर की आवश्यकता के लिए कहा गया था।

ghaziabad news

अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था किन्तु प्रस्ताव प्रतिकूल ना होने पर खारिज हो गया। इसके उपरान्त शेष तीनों बिन्दु विद्युत विभाग से सम्बंधित रहे, जिसमें यंग रूरल इण्ड० एरिया एसोसिएशन रजि०, रूपनगर इण्डस्ट्रीयल एरिया, लोनी गाजियाबाद व साउथ साइड आॅफ जीटी रोड इण्डस्ट्रीयल एरिया मैन्यू० एसो० रजि०, ई-54, एसएसजीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद के बिन्दु रहे। जिसमें सम्बंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य प्रगति पर है और जल्द विद्युत व्यवस्था में बेहतर सुधार आ जाएगा।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक बुधराम, रघुनंदन यादव महा प्रबंधक यूपीसीडा, मुख्य अभियंता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मानवेंद्र सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद के प्रतिनिधि, अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल गाजियाबाद, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल लोनी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, भूगर्भ जल विभाग की प्रतिनिधि सृष्टि जायसवाल एवम औद्योगिक संगठन की ओर से प्रदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें