Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपीएससी के विज्ञापन पर केन्द्र ने लगाई रोक, सीधे आईएएस बनने का रास्ता आसान नहीं – जय हिन्द जनाब यूपीएससी के विज्ञापन पर केन्द्र ने लगाई रोक, सीधे आईएएस बनने का रास्ता आसान नहीं – जय हिन्द जनाब

यूपीएससी के विज्ञापन पर केन्द्र ने लगाई रोक, सीधे आईएएस बनने का रास्ता आसान नहीं

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की सीधी भर्ती पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। 17 अगस्त को यूपीएससी की ओर से डायरेक्टर स्तर की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। जिसके बाद विपक्ष ने जमकर हायतौबा की। उसके बाद सीधे इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर केन्द्र सरकार ने इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। बता दें कि लेटरल एंट्री के जरिए यूपीएससी ने अलग अलग विभागों में सीधे आईएएस बनाकर डायरेक्टर स्तर पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। जिसके बाद एससी एसटी और ओबीसी आरक्षण को लेकर भी हँगामा हुआ। अब यूपीएससी को भी पत्र लिखकर केंद्र ने इस विज्ञापन को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़े : Greater Noida: जिनके लिए करोड़ों का बजट फिर भी सड़क पर ही तोड़ना पड़ रहा दम

यहां से शेयर करें