Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कोलकाता में डॉक्टर से रेप मामलाः पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक उबाल, ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब कोलकाता में डॉक्टर से रेप मामलाः पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक उबाल, ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब

कोलकाता में डॉक्टर से रेप मामलाः पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक उबाल, ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन

कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में अब सीबीआई जांच कर रही है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक उबाल है। आज इंडिया गेट पर भी डॉ धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की मांग उठाई। बता दें कि कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में सीबीआई सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। सीबीआई ने बीते दिन यानी गुरुवार को इस मामले में पूछताछ के लिए पांच डॉक्टरों को तलब किया।

यह भी पढ़े : PM Modi: ओलंपिक खिलाड़ियों की PM मोदी ने की खूब तारीफ

 

पूछताछ के लिए सीबीआई ने इन डाक्टरों को बुलाया
सीबीआई ने पूछताछ के लिए जिन लोगों को बुलाया। उनमें पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख अरुणभ दत्ता चैधरी, पूर्व अधीक्षक संजय वशिष्ठ और फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। सीबीआई टीम ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए।
थाना प्रभारी भी तलब
ताला थाने के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल, जहां बलात्कार और हत्या मामले के संबंध में पहली अप्राकृतिक मौत की शिकायत दर्ज की गई थी, उनको भी सीबीआई ने बुलाया था। मंडल ने केंद्रीय एजेंसी को कुछ जांच दस्तावेज सौंपे। इसके अलावा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चार पीजीटी छात्रों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।

यहां से शेयर करें