Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Haryana News: रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार Haryana News: रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana News: रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana News:

Haryana News: चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के पद पर तैनात गुरबख्श सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को गांव धनौला पुराना, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर निवासी अर्पण सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Haryana News:

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी (रजिस्ट्री क्लर्क) ने शिकायतकर्ता की पैतृक भूमि के इंतकाल में उसके पिता का नाम सही करने के लिये 30,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी क्लर्क इस काम के लिये पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपये पहले ही ले चुका था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में

शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच के दौरान नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जांच की जायेगी।

Pension : ‘वन रैंक वन’ पेंशन भुगतान नहीं करना पड़ा भारी, केंद्र पर दो लाख का जुर्माना

Haryana News:

यहां से शेयर करें