Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bollywood: शरवरी बाघ की आने वाली फिल्म वेदा का ट्रेलर रिलीज Bollywood: शरवरी बाघ की आने वाली फिल्म वेदा का ट्रेलर रिलीज

Bollywood: शरवरी बाघ की आने वाली फिल्म वेदा का ट्रेलर रिलीज

Bollywood:

Bollywood: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री शरवरी बाघ की आने वाली फिल्म वेदा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म वेदा के ट्रेलर की शुरुआत गीता के श्लोक ‘यदा यदा हि धर्मस्य’ के साथ होती है। जॉन अब्राहम बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े हैं और उनकी कनपटी पर बंदूक तनी है, लेकिन दृश्य बदलते ही नजरिया बदल जाता है।

Bollywood:

इसके बाद जॉन अब्राहम जोरदार एक्शन करते नजर आते हैं। बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘जब जब अधर्म बढ़ेगा तब-तब मैं धर्म की रक्षा करूंगा’। आगे के दृश्य में शरवरी की एंट्री होती है। गांव की सीधी-सादी लड़की बनी शरवरी के तीखे तेवर के साथ एक्शन का धमाल दिखाती हैं। जॉन अब्राहम आखिर में कहते हैं, ‘मैं तो बस सारिथी हूं, चक्रव्यूह तोड़ने वाली…’। उनका इशारा शरवरी की तरफ है।

Isha revealed: बॉलीवुड में आने को लेकर सहमत नहीं थे पिता धर्मेंद्र

फिल्म वेदा एक ऐसे बहादुर व्यक्ति की कहानी है जो विद्रोही है और कठोर व्यवस्था को चुनौती देता है। इसमें एक युवा महिला भी है, जो क्रूर व्यक्ति से संघर्ष कर रही है। जॉन का किरदार इसमें इस व्यक्ति से लड़ने में शरवरी के किरदार की मदद करता और इसके लिए उसे तैयार करता दिखाई देगा।निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म वेदा 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा फैसला

Bollywood:

यहां से शेयर करें