Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Breaking News: महिला विधायकों के खिलाफ टिप्पणी पर CM माफी मांगे Breaking News: महिला विधायकों के खिलाफ टिप्पणी पर CM माफी मांगे

Breaking News: महिला विधायकों के खिलाफ टिप्पणी पर मुख्यमंत्री माफी मांगे : बीआरएस

Breaking News:

Breaking News: हैदराबाद : तेलंगाना में मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सदस्यों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से सदन में महिला विधायकों के खिलाफ की गयी उनकी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही काले बैज पहने बीआरएस सदस्यों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

Breaking News:

नारेबाजी करते हुए वे सदन के वेल में आ गए और राज्य में यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए विधेयक पर चर्चा के दौरान नारेबाजी करने लगे। स्पीकर जी प्रसाद कुमार और सत्ता पक्ष की ओर से अपनी सीटों पर लौटने के बार-बार अनुरोध के बावजूद बीआरएस विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आंदोलन जारी रखा और सदन के वेल में आ गये।

Breaking News:

एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने स्पीकर से कहा कि या तो बीआरएस सदस्यों को बोलने का मौका दें या उन्हें निलंबित कर दें, ताकि सदन में व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा, “आपको उनका सामना करना होगा या उन्हें निलंबित करने का साहस दिखाना होगा। अगर आपमें साहस नहीं है, तो आप उन्हें माइक दे दें।” Women MLAs comments


बीआरएस विधायक हरीश राव की ओर से कौशल विश्वविद्यालय और राज्यों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उप-वर्गीकरण करने का अधिकार देने संबंधी शीर्ष न्यायालय के फैसले पर अनुकूल बयान दिये जाने के बाद पार्टी के सदस्य सदन से बाहर चले गए और विधानसभा में सीएम के कक्ष के सामने धरना दिया। बाद में, मार्शलों ने उन्हें मौके से हटाया और विधानसभा परिसर से बाहर ले गये।

Delhi News: ‘टैक्ट’ से होगी बाल तस्करी की रोकथाम

Breaking News:

यहां से शेयर करें