Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिनहाड़े टीचर का किया अपहरण, ग्रामीणों देखते ही शोर मचाया और फिर जानिए क्या हुआ – जय हिन्द जनाब दिनहाड़े टीचर का किया अपहरण, ग्रामीणों देखते ही शोर मचाया और फिर जानिए क्या हुआ – जय हिन्द जनाब

दिनहाड़े टीचर का किया अपहरण, ग्रामीणों देखते ही शोर मचाया और फिर जानिए क्या हुआ

Greater Noida News । थाना बादलपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक स्कूल टीचर का ईको कार में अपहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को ऐसा करते देख लिया। ग्रामीण शोर मचाते हुए गाड़ी के पीछे दौड़ने लगे। खचेड़ा गांव के पास एक गाड़ी को ओवरटेक करने पर कार पलट गई। जिसके बाद आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टीचर को कार से निकाला। घटना के बाद पुलिस ने टीचर का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक एक युवती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वह सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। तभी ईको कार सवार तीन युवकों ने उसका कार में अपहरण कर लिया। इस बीच ग्रामीणों ने आरोपियों को ऐसा करते देख लिया। ग्रामीण शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़ पड़े। जिसके बाद कार खचेड़ा गांव से वेव सिटी की तरफ जाने वाली रोड पर पलट गई। इस दौरान तीनों आरोपी कार से निकलकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। घटना में युवती को चोट नहीं आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक शख्स उसकी बुआ का लड़का है। घटना के बाद से युवती डरी और सहमी है।

Read also: डेंगू से बचाव हेतु, आसपास और घरों में रखें साफ-सफाई: सीएमओ

 

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकेश भाटी निवासी किठौर मेरठ, अमित जाट निवासी हापुड़ और सेंकी नागर निवासी सिंभावली हापुड़ के रूप में हुई है। सेंकी नागर पीड़िता के बुआ का बेटा है। जबकि अंकेश भाटी युवती से शादी करना चाहता है। इसीलिए सेंकी नागर ने युवती की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

यहां से शेयर करें