Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सोशल मीडिया पर छाने के लिए करते है अपराध, ये तरीका है जिससे पुलिस लगा सकती है रील बनाने वालों पर अंकुश सोशल मीडिया पर छाने के लिए करते है अपराध, ये तरीका है जिससे पुलिस लगा सकती है रील बनाने वालों पर अंकुश

सोशल मीडिया पर छाने के लिए करते है अपराध, ये तरीका है जिससे पुलिस लगा सकती है रील बनाने वालों पर अंकुश

आजकल लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इतना बढ़ गया है कि लोगों की कमाई का जरिया भी हो चुका है। इस सबके बीच वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले नवयुवक भूल जाते हैं कि वे खुद को वायरल कराने के लिए अपराध कर रहे या फिर कोई ऐसा काम करते हैं जिससे कि दूसरे व्यक्ति को सीधे सीधे नुकसान पहुंचता है। ऐसे लोगो से पुलिस भी बहुत परेशान हो चुकी है। आए दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो वायरल होते हुए देखे जा सकते।

यह भी पढ़े : Gurmeet Ram Rahim: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रंजीत सिंह मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को मिली जमानत

खासतौर से कानून को ताक पर रखकर ये वीडियो बनाए जाते हैं। कभी गाड़ी के ऊपर बैठकर तो कभी गाड़ी के बाहर निकलकर। इतना ही नहीं खुद को वायरल करने के लिए नवयुवा ऐसी ऐसी हरकतें करते हैं जिससे सामाजिक तौर पर एक बुरा संदेश भी जाता है। हद तो उस वक्त हो जाती है जब मेट्रो भारी भीड़ के सामने कपड़े बदल दिए जाते या फिर नाचगाना किया जाता है। मगर उन्हें उससे मतलब नही बल्कि वायरल होना ही उनका मोटो रहता है। यही कारण बनता है कि हजारों रुपए के चालान और जेल जाने तक की नौबत आ जाती है। पुलिस भी कई कई दिन लगा कर ऐसे युवाओं को ट्रेस करती है और फिर पकड़कर जेल भेज देती है। पता चलता है कि जो बड़े अपराध हो रहे हैं पुलिस को सुलझा नहीं पा रही। इस तरह के मामलों में ही उलझ कर रह जाती है। ऐसे में रील्स बनाने वालों पर काबू पाने का एक बेहतरीन तरीका है। वो है इन सब के अकाउंट सोशल मीडिया से डिलीट करा दिया जाए। यदि फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि से इनके अकाउंट डिलीट हो जाएंगे तो ऐसे लोगों पर खुद ही अंकुश लग जाएगा। यदि ऐसा संदेश जाता है तो अन्य रील बनाने वाले भी सभ्यता के दायरे में रहकर ही काम करेंगे।

 

यह भी पढ़े : Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे का काम पूरा

यहां से शेयर करें