Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority: खोड़ा से निकलने वाली गंदगी को कैसे कंट्रोल करेगा नोएडा, सीईओ ने ये निर्देश – Noida Authority: खोड़ा से निकलने वाली गंदगी को कैसे कंट्रोल करेगा नोएडा, सीईओ ने ये निर्देश –

Noida Authority: खोड़ा से निकलने वाली गंदगी को कैसे कंट्रोल करेगा नोएडा, सीईओ ने ये निर्देश

Noida Authority:  नोएडा प्राधिकरण लगातार शहर को स्वच्छ बनाने की ओर बढ़ रहा है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ लोकेश एम ने विभिन्न सेक्टरों का औचक निरीक्षण किया और जो उन्होंने कमियां पाई उसको लेकर प्राधिकरण दफ्तर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने खोड़ा से निकलने वाली गंदगी के निस्तारण पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सीईओ ने बैठक में कहा कि उन्होंने सेक्टर 62 का निरीक्षण किया था।

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया पर छाने के लिए करते है अपराध, ये तरीका है जिससे पुलिस लगा सकती है रील बनाने वालों पर अंकुश

 

उस दौरान सेक्टर के बाहर बह रहे नाले में खोड़ा से आ रही गंदगी पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में खोडा़ नगरपालिका को पत्र लिख कर कार्रवाई को निर्देशित किया गया है। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बैठक के दौरान पूर्व निरीक्षण में सेक्टर 96 के नाले की सफाई के लिए निर्देश दिये गए थे। सफाई तो हो गई लेकिन बदबू आ रही है। इसके लिए यहा बनी विभिन्न सोसाइटी को एसटीपी न चलने को लेकर नोटिस दिया जाए।

बैठक में ये रहे मौजूद
एसीईओ संजय कुमार खत्री, वंदना त्रिपाठी, सतीश पाल सिंह, वित्त नियंत्रक और जल विभाग के महाप्रबंधक आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें