Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: अपने साथ खुद ही रची लूट की स्क्रिप्ट, पुलिस को ऐसे मिला क्लू – जय हिन्द जनाब Noida News: अपने साथ खुद ही रची लूट की स्क्रिप्ट, पुलिस को ऐसे मिला क्लू – जय हिन्द जनाब

Noida News: अपने साथ खुद ही रची लूट की स्क्रिप्ट, पुलिस को ऐसे मिला क्लू

Noida News:  स्वाट टीम, थाना फेस-2 पुलिस व सीडीटी टीम द्वारा लूट की झूठी योजना बनाकर पैसे गबन करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से गबन के 38 लाख 50 हजार रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट लगी स्कूटी व एक मोटरसाइकिल बरामद। मिली जानकारी के अनुसार आज डायल-112 पर कॉलर अशोक द्वारा सूचना दी गई कि बाइक सवार अभियुक्त उनका बैग छीनकर भाग गये है, इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये स्वाट टीम, थाना फेस-2 पुलिस व सीडीटी टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता व आस-पास के कैमरों को चेक करते हुए इस घटना को झूठा पाया गया। 1-अशोक कुमार पुत्र हरिशंकर 2-सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र देवी प्रसाद पाण्डेय 3-सिकन्दर पुत्र बिन्द्रावन को बायोडायवर्सिटी पार्क गेट नं-1 के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 38 लाख 50 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 स्कूटी फर्जी नम्बर प्लेट, एक मोटरइसाइकिल बरामद हुई है।

यह भी पढ़े : इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, जानिए आखिर ये नौबत क्यों आयी

 

आरोपी अशोक कुमार व सुनील कुमार पाण्डेय मोटरसाइकिल रजि0नं0 डीएल 4 एस.डी.क्यू 8927 से 38 लाख 50 हजार रूपये का पैमेन्ट एक बैंग में लेकर दिल्ली से परीचैक नोएडा हाईवे से जा रहे थे, इतना पैसा देखकर इन लोगो के मन में लालच आ गया था और इन लोगो ने अपने साथी सह अभियुक्त सिकन्दर को यह बताया तो वह भी राजी हो गया और फिर तीनो नें साथ मिलकर अपने मालिक के पैसे को गबन किये और पुलिस व मालिक को लूट की झूठी सूचना दे दी गयी थी। प्लानिंग के तहत ही अभियुक्तों द्वारा सेक्टर-93 कट हाईवे पर पैसो से भरा हुआ बैंग सिंकन्दर को दे दिया था और आगे चलकर पैसो के लूट की झूठी सूचना पुलिस व मालिक को दे दी थी और सिकन्दर फर्जी नम्बर प्लेट की स्कूटी से पैसे लेकर बायोड्राइवरसिटी पार्क चला गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 38 लाख 50 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व मोटरसाइकिल को बरामद किये गये।

यहां से शेयर करें