Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, जानिए आखिर ये नौबत क्यों आयी – जय हिन्द जनाब इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, जानिए आखिर ये नौबत क्यों आयी – जय हिन्द जनाब

इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, जानिए आखिर ये नौबत क्यों आयी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से पहले बवाल शुरू हो गया है। ऐसा क्यों हो रहा है कई बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी बुधवार को खालिस्तानी चरमपंथियों ने उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई। स्थानीय अफसरों के मुताबिक घटनास्थल को तत्काल साफ किया गया।

यह भी पढ़े : विहिप व बजरंग दल के संयुक्त रूप से पाकिस्तान का फूंका पुतला  

 

इसको लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, हमने रिपोर्ट्स देखी हैं। भारत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला इटली के अं के सामने उठाया है। गांधी जी की प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। इस मामले में इटली के अधिकारियों के साथ बातीत हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मोदी कल रवाना होंगे। तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा उन्हें वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को उठाने और विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

यहां से शेयर करें