Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 जलते सिलेंडर को घर से बाहर ले जाते समय  युवक झुलसा   जलते सिलेंडर को घर से बाहर ले जाते समय  युवक झुलसा 

 जलते सिलेंडर को घर से बाहर ले जाते समय  युवक झुलसा 

shikohabad news  मंगलवार की रात गांव बनीपुर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में गैस का रिसाव होने से आग लग गई । आग लगते ही परिवार में अफ़रा तफरी मच गई । आनन फानन में युवक जलते सिलेंडर को बाहर लेकर आया , जिसके चलते युवक झुलस गया। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार अमित कुमार (24 साल ) पुत्र चोब सिंह निवासी बनीपुर की भाभी पिंकी मंगलवार की रात चाय बना  रही थी । रेगुलेटर में गैस का रिसाव होने पर रेगुलेटर में आग लग गयी। युवक ने सिलेंडर को मंगलवार को ही नया लगाया था। रेगुलेटर में आग निकलने से परिवार में अफ़रा तफरी मच गई। महिलाएं चीखती चिलाती बाहर को भागी। महिलाओं का शोर सुनकर परिजन अंदर आ गए।
           इधर अमित जलते सिलेंडर को रसोई से निकालकर घर से बाहर ले गया। इसी प्रयास में वह झुलस गया। सिलेंडर में आग से कपड़े व गेट जल गया। परिजन आनन फानन में युवक को इलाज के लिए सयुक्त जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है।
यहां से शेयर करें