Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दर्दनाक सड़क हादसा, नैनीताल में मैक्स के खाई में गिरने से 7 की मौत दर्दनाक सड़क हादसा, नैनीताल में मैक्स के खाई में गिरने से 7 की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, नैनीताल में मैक्स के खाई में गिरने से 7 की मौत

Road Accident नैनीताल: सिसौना सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने भदकोट जा रहे छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन भाइयों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। घायल तीनों बच्चों का एसटीएच में इलाज चल रहा है। मृतकों में भुवन चंद्र भट्ट पुत्र डूंगर भट्ट (30 वर्ष )निवासी पुड़पुड़ी ,उमेश परगाई पुत्र हरीश परगाई निवासी भद्रकोट(38 वर्ष) ममता पुत्री भोला दत्त निवासी पुड़पुड़ी (19 वर्ष) हैं।धारी एसडीएम के एन गोस्वामी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गाड़ी में कुल बारह लोग सवार थे जिसमें छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और घायल छह लोगो को हेयर सेंटर रेफर किया गया है । पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पतलोट में ही की जा रही है। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग महेश चंद्र उनकी पत्नी पार्वती देवी और बेटी कविता की मृत्यु हुई हैं।

Road Accident

12 जून को थी बेटी की शादी, लेने आए थे शादी का सामान
पश्या गांव निवासी कृष्णा नंद कुड़ाई की बेटी की शादी 12 जून को है। वह बेटी के शादी का सामान लेने के लिए खनस्यू बाजार आए थे। कृष्णा नंद ने बताया कि वह बाजार से मैक्स वाहन में बैठे। गाड़ी जैसे ही दो किलोमीटर दूर पहुंची तो सीधी सड़क पर खाई में जा गिरी। बताया कि बाजार से उन्होंने 12 हजार रुपये का सामान खरीदा था। अब उन्हें बेटी की शादी की चिंता सता रही है कि बेटी की शादी तक वह ठीक हो पाएंगे या नहीं।

गौलापार बेटी के घर नामकरण में शामिल होने बेटी के साथ आई थी कमला
पुटपुड़ी निवासी कमला देवी (50) ने अपनी एक बेटी की शादी यहां कुंवरपुर गौलापार में की है। उसके पुत्री होने पर नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए कमला देवी अपनी छोटी बेटी ममता भट्ट (13) वर्ष के साथ सोमवार को गौलापार आई थी। मंगलवार को नामकरण संस्कार हुआ। बुधवार को ये लोग मैक्स वाहन में सवार होकर पुटपुड़ी जा रहे थे। हादसे में कमला देवी की बेटी ममता की मौत हो गई। कमला देवी बताती हैं कि उसकी बेटी ममता कह रही थी कि मां आज नहीं जाते हैं कल चलेंगे। अगर मैंने उसकी बात मान ली होती तो आज ममता जिंदा होती।

घायलों को हल्द्वानी लाने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
घायलों को हल्द्वानी लाने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को भी मौके पर बुला लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी सात घायलों को लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों की सूची

भुवन चंद्र भट्ट (30)
उमेश परगांई (38)
ममता भट्ट (19)
कविता परगांई (13)
पार्वती देवी (33)
महेश चंद्र परगांई (36)
महेश चंद्र रेखाड़ी (45)

सड़क हादसे में सात लोग हुए घायल

कमला देवी (50) पत्नी शंकर निवासी पुटपुड़ी
खष्टी दत्त (53) पत्नी केशवदत्त निवासी पुटपुड़ी
किशन चंद्र (45) पुत्र खीमानंद निवासी पश्यां
ललित मोहन (40) पुत्र भोला दत्त निवासी पश्यां
पंकज परगांई (14) पुत्र महेश परगांई निवासी भद्रकोट
मनोज परगांई (10) पुत्र महेश परगांई निवासी भद्रकोट
लक्की परगांई (7) पुत्र महेश परगांई निवासी भद्रकोट

Road Accident

यहां से शेयर करें