Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
क्राइम ब्रांच ने आनंद पर्वत हत्या मामले का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने आनंद पर्वत हत्या मामले का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने आनंद पर्वत हत्या मामले का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

New Delhi news  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने एक सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी और एक विधि विवादित बालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु तिवारी, निवासी बलजीत नगर, पटेल नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
यह मामला थाना आनंद पर्वत क्षेत्र में दर्ज एफआईआर संख्या 220/2026 (धारा 103(1)/3(5) से संबंधित है, जिसमें 21 वर्षीय सागर की 14/15 मई 2026 की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी।
क्राइम ब्रांच को 25/26 मई 2026 की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी राजौरी गार्डन स्थित वेस्ट साइड मॉल के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई अमित कुमार, हेड कांस्टेबल नवीन, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल कृष्णा शामिल थे। टीम ने मौके पर जाल बिछाकर आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के कारण सागर की हत्या की थी और वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान भाग गया था।
क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई में एक अन्य नाबालिक को भी हिरासत में लिया है, जिस पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को कानूनी औपचारिकताओं के बाद अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए थाना आनंद पर्वत को सौंप दिया गया है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें