Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi violence : शाहरुख पठान की नियमित जमानत पर 5 को फैसला Delhi violence : शाहरुख पठान की नियमित जमानत पर 5 को फैसला

Delhi violence : शाहरुख पठान की नियमित जमानत पर 5th October को फैसला

Delhi violence : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान एक पुलिसकर्मी पर रिवॉल्वर तानने वाले शाहरुख पठान की नियमित जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। एडिशनल सेशंस जज अमिताभ रावत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 5 अक्टूबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया।

Delhi violence :

दिल्ली हाई कोर्ट ने 24 जुलाई को ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया था कि शाहरुख पठान की जमानत याचिका पर एक महीने में फैसला करें। शाहरुख पठान ने 25 अगस्त को कड़कड़डूमा कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। 1 सितंबर को दिल्ली में वकीलों की हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई थी। 19 सितंबर को शाहरुख पठान की ओर से पेश वकील ने दलीलें रखने के लिए समय देने की मांग की थी।

पठान की ओर से पेश वकील खालिद अख्तर ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान में काफी विरोधाभास हैं। इसके पहले मार्च 2022 में दिल्ली पुलिस ने शाहरुख पठान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उसके परिवार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसे इसका कोई पछतावा नहीं है। दिल्ली पुलिस ने अपने स्टेटस रिपोर्ट में कहा था कि शाहरुख पठान दंगे के एक दूसरे मामले का भी आरोपित है। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि शाहरुख पठान अवैध हथियार रखने का आरोपित है। उसने दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि अगर शाहरुख पठान को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह ऐसे अपराध दोबारा कर सकता है। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि पुलिसकर्मी पर फायरिंग की घटना के बाद शाहरुख पठान फरार हो गया था। उसकी कई जमानत याचिकाएं खारिज की जा चुकी हैं।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 8 दिसंबर, 2021 को शाहरुख पठान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कड़कड़डूमा कोर्ट ने कहा था कि सीडीआर लोकेशन शाहरुख पठान की घटनास्थल पर मौजूदगी बता रही है। हेड कांस्टेबल दीपक दहिया ने भी आरोपित की पहचान की है। कोर्ट ने कहा था कि जिस तरीके से आरोपित फरार हुआ और उसे पकड़ा गया, उससे साफ है कि उसके भागने का अंदेशा है और वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। कोर्ट ने कहा था कि अभी इस मामले में आरोप तय होना बाकी है।
शाहरुख पठान को उत्तर प्रदेश के शामली से 3 मार्च, 2020 को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसकी रिवाल्वर उसके घर से ही बरामद की थी। पुलिस ने उसके घर से तीन कारतूस और शाहरुख का मोबाइल फोन भी बरामद किया था। दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख का हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर रिवाल्वर तानने वाला फोटो काफी वायरल हुआ था। फरवरी 2020 में हुई हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 200 लोग घायल हुए थे।

Breaking News:पति- तलाकशुदा पत्नी ने खाया जहर, कमरे में मिले शव

Delhi violence :

यहां से शेयर करें