Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
The Vaccine War: कोरोना की कितनी सच्चाई, एक्स पर यूजर ने क्यो लिखा पैसा बर्बाद The Vaccine War: कोरोना की कितनी सच्चाई, एक्स पर यूजर ने क्यो लिखा पैसा बर्बाद

The Vaccine War: कोरोना की कितनी सच्चाई, एक्स पर यूजर ने क्यो लिखा पैसा बर्बाद

विवेक अग्निहोत्री फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बारे में सबको पता है कि किस तरह से हिट हुई। अब वे प्रोजेक्ट द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) लेकर आ रहे हैं। सवाल उठने लगे है कि इसमें कोरोना की सच्चाई कम ही होगी। फिल्म रिलीज के बिल्कुल नजदीक आ चुकी है। विवेक अग्निहोत्री इन दिनों जोर- शोर से द वैक्सीन वॉर का प्रमोशन कर रहे हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रिलीज के पहले ही उनकी फिल्म की आलोचना कर दी। जिस पर विवेक अग्निहोत्री तिलमिला भी गए और यूजर को उत्तर देते हुए फटकार भी लगाई।

बता दें कि X (ट्विटर) पर एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को टैग करते हुए कहा कि उनकी फिल्म देखने के लायक नहीं होती और ये सिर्फ समय की बर्बादी है। यूजर ने लिखा, मेरी राय में आपकी फिल्में देखने लायक नहीं होता। इसलिए लोगों से अपील करूंगा कि वो अपना समय बर्बाद न करें। भगवान श्री राम जी आपको थोड़ी सद्बुद्धि दें।

यह भी पढ़े : Delhi violence : शाहरुख पठान की नियमित जमानत पर 5th October को फैसला

 

विवेक अग्निहोत्री ने ऐसे दिया जवाब
द वैक्सीन वॉर की रिलीज के चंद दिनों पहले उनकी फिल्मों को लेकर इस तरह का कमेंट आ रहे है विवेक अग्निहोत्री को अच्छा नहीं लगा रहा। फिल्ममेकर भी शांत नहीं बैठे उन्होंने उन्होंने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, तुमने इस ट्वीट को लिखने में अपना समय बर्बाद किया। इसका मतलब है कि तुम परेशान हो। ये डर अच्छा है। फिल्म द वैक्सीन वॉरश् की बात करें तो ये कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की वैक्सीन के जंग की कहानी दिखाती है। फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह से भारत के साइंटिस्ट, वायरोलॉजिस्ट और डॉक्टर्स ने अपनी वैक्सीन बनाने के लिए संघर्ष किया।

ये मुख्य किरदार
द वैक्सीन वॉर में मुख्य किरदार में कई दमदार एक्टर्स शामिल हैं। इनमें अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी का नाम शामिल है। द वैक्सीन वॉरश् में नाना पाटेकर आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, पल्लवी जोशी वायरोलॉजिस्ट प्रिया अब्राहम का रोल प्ले करेंगे, जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की डायरेक्टर हैं।श्द वैक्सीन वॉरश् को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है, जबकि पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा ने मिलकर फिल्म का प्रोडक्शन किया है। फिल्म 28 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। द वैक्सीन वॉर हिंदी समेत तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

 

यहां से शेयर करें