Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Heat Wave: यूपी में चुनाव ड्यूटी में जा रहे 9 की मौत, बिहार के बक्सर में एक कर्मचारी ने तोड़ा दम – Heat Wave: यूपी में चुनाव ड्यूटी में जा रहे 9 की मौत, बिहार के बक्सर में एक कर्मचारी ने तोड़ा दम –

Heat Wave: यूपी में चुनाव ड्यूटी में जा रहे 9 की मौत, बिहार के बक्सर में एक कर्मचारी ने तोड़ा दम

Heatwave:

Heat Wave:  यूपी के मिर्जापुर जिले में चुनाव ड्यूटी में आए 9 कर्मचारियों की शुक्रवार को मौत हो गई। मिर्जापुर में भीषण गर्मी और लू की वजह से चुनावी ड्यूटी में आए 6 होमगार्ड, 1 स्वास्थ विभाग का कर्मचारी, 1 चकबंदी अधिकारी और 1 स्वाथ्य विभाग के बाबू की मौत हो गई। 20 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज जारी है। शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न जनपदों से होमगार्ड चुनावी ड्यूटी पर आए थे। मृतक पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पॉलीटेक्निक मैदान में पहुचे थे। बीमार होने के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़े : Right to Free Child Education Act: मनमानी करने वाले पांच निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई

 

मिर्जापुर में हीट वेव की चपेट में आकर चुनाव ड्यूटी में लगे 9 कर्मियों की मौत हो गई। जिन कर्मचारियों की मौत हुई उसमें 6 होमगार्ड के अलावा 1 स्वास्थ विभाग का कर्मचारी, 1 चकबंदी अधिकारी और 1 स्वाथ्य विभाग का बाबू शामिल हैं। इतना ही नहीं, 20 से अधिक होमगार्ड को जिले के मंडलीय अस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सभी होमगार्ड दूसरे जिलों से चुनावी ड्यूटी के लिए मिर्जापुर पहुंचे थे। जैसे ही पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे, एक-एक कर बेहोश होने लगे। कॉलेज से ही पोलिंग पार्टी रवाना हो रही थीं।

इलाज के दौरान 6 होमगार्ड की मौत
भारी संख्या में होमगार्ड की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल मंडलीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 6 की मौत हो गई। मरने वालों में होमगार्ड रामजियावन, सत्य प्रकाश, त्रिभुवन, रामकरन और बच्चाराम शामिल हैं। इसके अलावा 20 होमगार्ड का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल आरबी कमल का कहना है कि अब तक 6 होमगार्ड की मौत हुई। यहां पर कुल 23 लोगों को लाया गया था। जिसमें 20 होमगार्ड का अभी भी इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़े : Greater Noida News: प्लाईवुड के कलेक्शन एजेंट से 9 लाख की लूट, इस तरह दिया वारदात को अंजाम

 

बक्सर बिहार में एलडीसी की मौत
प्रवीण कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय डी आर तिवारी, जिला चिकित्सा महाविद्यालय बक्सर बिहार में एलडीसी के पद पर तैनात हैं। 30 मई को वे मतदान दल के सदस्य के रूप में स्टेशनरी बैग प्राप्त करने के लिए कतार में खड़े थे, अचानक लू लगने के कारण वे गिर पड़े, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना के हायर सेंटर में रेफर किया गया तथा मेदांता पटना बिहार में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्य से कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को खो दिया, तथा विधवा माँ को भी भविष्य के जीवन के संघर्ष के लिए छोड़ दिया।

यहां से शेयर करें