Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida Authority का डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर – जय हिन्द जनाब Greater Noida Authority का डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर – जय हिन्द जनाब

Greater Noida Authority का डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Greater Noida Authority। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई कर रहा है बीते दिन यानीे बृहस्पतिवार को तुगलपुर के डूब क्षेत्र में लगभग 5 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल चार की टीम ने अवैध निर्माण को ढहा दिया।

यह भी पढ़े : PM Modi: चुनाव प्रचार खत्म कर ध्यान साधना में गए पीएम मोदी, जानिए क्या खाएंगे और पीएंगे

कॉलोनाइजर डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटने की कर रहे कोशिश 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई कर रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वर्क सर्किल चार की टीम ने तुगलपुर के डूब क्षेत्र के खसरा नंबर-724 725 व 703 की लगभग पांच हेक्टेयर जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे, जिसे प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को तोड़ दिया गया। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक व ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होेंने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यहां से शेयर करें