Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: बरेली में रामगंगा में तीन लड़कियां डूबी, दो की मौत UP News: बरेली में रामगंगा में तीन लड़कियां डूबी, दो की मौत

UP News: बरेली में रामगंगा में तीन लड़कियां डूबी, दो की मौत

UP News:

UP News:  बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने गई तीन लड़कियां डूब गयी जिनमें से दो की मौत हो गयी जबकि एक को बचा लिया गया। अपर जिलाधिकारी बरेली संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में रामगंगा नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक लड़की को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया।

UP News:

उन्होंने बताया इन दिनों ग्राम गौतारा का टोला प्रेम गोटिया के पास रामगंगा नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है । पुल निर्माण के लिए जेसीबी से नदी के अंदर से सिल्ट निकाली गई थी। बताया जाता है कि सिल्ट निकाले जाने से वहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। जिसमें से दो लड़कियां गहरे पानी में डूब गई और उनकी मौत हो गई। साथ ही एक लड़की को बचा लिया गया। बाद में उसे चिकित्सा के लिए भेज दिया गया।

श्री सिंह ने बताया कि अनिल गंगवार की पुत्री सलोनी (10) अपनी बुआ के पास ग्राम गौतरा आई थी जबकि दूसरी मृतक बच्ची कुसुम (15) अपनी मौसी के यहां आई थी। तीसरी बच्ची जो डूब रही थी जिसे ग्राम वासियों द्वारा बचा लिया गया। उसका नाम मंगल (17) है।

UP News:

यहां से शेयर करें