Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
PM Modi: चुनाव प्रचार खत्म कर ध्यान साधना में गए पीएम मोदी, जानिए क्या खाएंगे और पीएंगे – PM Modi: चुनाव प्रचार खत्म कर ध्यान साधना में गए पीएम मोदी, जानिए क्या खाएंगे और पीएंगे –

PM Modi: चुनाव प्रचार खत्म कर ध्यान साधना में गए पीएम मोदी, जानिए क्या खाएंगे और पीएंगे

PM Modi:  लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म करने का बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना की। उसके बाद पीएम मोदी ने शाम करीब 6.75 बजे ध्यान साधना शुरू की। पीएम मोदी की ये ध्यान साधना 45 घंटे तक चलेगी जो शनिवार (1 जून) शाम को पूरी होगी। इस ध्यान साधना के दौरान पीएम मोदी खाना नही सिर्फ तरल खाद्य पदार्थ ही ग्रहण करेंगे।

जिसमें वह सिर्फ नारियल पानी के अलावा अंगूर के जूस का ही सेवन करेंगे। पीएम मोदी समुद्र में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल में उसी शिला पर ध्यान लगाकर बैठे हैं जिस पर स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था। इस ध्यान साधना के दौरान पीएम मोदी मौन व्रत का पालन करेंगे और ध्यान कक्ष के अंदर ही रहेंगे।

यह भी पढ़े : Delhi High Court Judges: अचानक हाईकोर्ट के दो जजों ने कह दिया अलविदा, आखिर क्या थी वजह…

 

 

कहां बना है विवेकानंद रॉक मेमोरियल

विवेकानंद रॉक मेमोरियल भारत के सबसे दक्षिणी छोर यानी कन्याकुमारी के पास स्थित है। इसी स्थान पर देश की पूर्वी और पश्चिमी तट रेखाएं मिलती हैं। ये स्थान हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित हैं। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में 70 दिनों तक प्रचार करने के बाद पीएम मोदी सीधे कन्याकुमारी पहुंचे। यही वह ऐतिहासिक स्थान है जहां विवेकानंद को जिंदगी का असली मकसद पता चला था। मालूम हो कि पीएम मोदी पंजाब में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद हेलीकॉप्टर से सीधे तिरुवनंतपुरम से कन्याकुमारी पहुंचे। जो वहां से 97 किलोमीटर दूर है। पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर ने विवेकानंद मंडपम के ठीक सामने 300 मीटर दूर लैंड किया। कन्याकुमारी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सीधे भगवती अम्मान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में जाने से पहले पूजा अर्चना की। भगवती अम्मान मंदिर का उल्लेख भी प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।

यहां से शेयर करें