Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad news  गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर इलाके में गुरुवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा साथी फरार हो गया है जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।
एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश, जिसकी पहचान गौरव के रूप में हुई है, विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, हत्या की घटना में इस्तेमाल एक चाकू तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बंथला नहर के पास आज तड़के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और स्वाट टीम दोनों ही चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को आते हुए देखा गया। संदिग्ध होने पर उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका दूसरा साथी फरार हो गया है।
एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और एक खून लगा चाकू बरामद हुआ है। गौरव पर 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। उसके फरार साथी का नाम हेमंत बताया गया है और उस पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
आरोपी गौरव ने बताया कि हाल ही में लोनी बॉर्डर इलाके में विक्रम मावी के गला रेत कर हुई हत्या के मामले में वह और उसका दोस्त शामिल था।

यहां से शेयर करें