Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिला जज ने जिला कारागार डासना का किया निरीक्षण जिला जज ने जिला कारागार डासना का किया निरीक्षण

जिला जज ने जिला कारागार डासना का किया निरीक्षण

Hapur news  जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने वीरवार को जिला कारागार डासना का निरीक्षण किया।
जिला न्यायाधीश ने निरीक्षण में पाया कि हापुड़ के कुल 991 आरोपी जिला कारागार डासना, गाजियाबाद में बंद हैं।
जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने महिला और पुरुष बैरकों के साथ-साथ पाठशाला, बाथरूम, प्रशिक्षण केंद्र और लीगल एड क्लिनिक का भी बारीकि से जायजा लिया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि इच्छुक बंदियों को कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को नि:शुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो उन्हें उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. ब्रहमपाल सिंह, और सिविल जज (सी.डी.) द्वितीय रवि कुमार मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें