Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कोई भी विद्यार्थी बगैर विद्यालय नामांकन के ना रहे: अभिनव कोई भी विद्यार्थी बगैर विद्यालय नामांकन के ना रहे: अभिनव

कोई भी विद्यार्थी बगैर विद्यालय नामांकन के ना रहे: अभिनव

Ghaziabad news : सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की अप्रैल माह की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी अध्यापकों और छात्रों की नियमित डिजिटल अटेंडेंस लगवाना सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने निर्देशित किया कि नये शैक्षिक सत्र में छह से 14 वर्ष की आयु का कोई भी विद्यार्थी बिना विद्यालय नामांकन के ना रहे इसके लिए हाउसहोल्ड सर्वे को प्राथमिकता के आधार पर पूरे जनपद के प्रत्येक ग्रामपंचायत और नगर में संचालित किया जाए प्रत्येक घर का सर्वे समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिया जाए।
बच्चों को स्कूल में आने के लिए प्रेरित करने और नवीन नामांकन को बढ़ाने हेतु स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाए। कक्षा 1, 2, 3 के छात्रों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित शिक्षण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में रहे मौजूद रहे
इस मौके पर डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता शाहीन, डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास, बीएसए ओ पी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद, सर्वेश कुमार, इशक लाल, नरेंद्र कुमार, अभिषेक, डीसी रुचि त्यागी, अरविन्द, टिंकू कंसल, राकेश कुमार, कुणाल मुद्गल, एसआरजी पूनम शर्मा, विनीता त्यागी, देवांकुर, सभी एआरपी आदि  मौजूद मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें