Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जल का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी हो :मलिक जल का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी हो :मलिक

जल का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी हो :मलिक

निगम ने 20 वाटर एटीएम, 42 स्थाई प्याऊ, 25 अस्थाई मटके रखकर की शुद्ध पेयजल की  व्यवस्था
ghaziabad news  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर शहर में जलापूर्ति को प्रतिदिन बेहतर किया जा रहा है। निगम ने करीब 20 वाटर एटीएम शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने में मददगार सिद्ध हो रहे हैं मेट्रो स्टेशन बस अड्डा चौराहा तथा अन्य सार्वजनिक स्थान समेत 20 स्थानों पर वाटर एटीएम से जलापूर्ति की जा रही है और वाटर कूलर भी शहर में लगे हुए हैं, जिनकी संख्या लगभग 42 है। जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं, मोहन नगर जोन अंतर्गत 4, विजयनगर अंतर्गत 7, वसुंधरा जोन अंतर्गत 8, सिटी जोन तहत 17, कवि नगर जोन अंतर्गत 6 स्थाई वाटर कूलर कार्यशील है, जिसके जरिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
प्रत्येक जोन में पांच पांच अस्थाई मटके वाले प्याऊ भी लगवाए गए हैं तथा आवश्यकता को देखते हुए प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों तथा मार्ग में कैनेपी लगाकर मटको को रखा गया है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को शुद्ध शीतल जल मिल सके और वह भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझा सके।
नगर आयुक्त ने जलकल विभाग की टीम को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
शुद्ध पानी की व्यवस्था हो रही सुदृढ़  
विजयनगर जोन में नलकूपों,हैंडपंप, तथा पानी के टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। ऐसे स्थान जहां पानी की पाइपलाइन कनेक्ट नहीं थे। पानी के कनेक्शन भी कराए गए।  जो पानी की लाइन बिछी हुई थी, उनके घरों तक जोड़ने का कार्य भी किया गया। बृज विहार सूर्य नगर वैशाली, के क्षेत्र में 400 से अधिक घरों को पानी के कनेक्शन जोड़कर दिए गए हैं, कवि नगर तथा सिटी जोन में 12 स्थान पर पानी कनेक्ट किए गए हैं, मोहननगर में 14 स्थान पर पानी के कनेक्शन किए गए हैं, वसुंधरा जोन में 15 स्थान पर पानी के कनेक्शन कराए गए हैं, विजयनगर में आठ स्थानों पर पानी के कनेक्शन किए गए हैं।

यहां से शेयर करें