Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, डीएम ने बताये गौतमबुद्ध नगर के बूथों पर ऐसे किए पुख्ता इंतजाम Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, डीएम ने बताये गौतमबुद्ध नगर के बूथों पर ऐसे किए पुख्ता इंतजाम

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, डीएम ने बताये गौतमबुद्ध नगर के बूथों पर ऐसे किए पुख्ता इंतजाम

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कल यानी 26 अप्रैल को मतदान होना है। आज फूल मंडी में प्रतिशत पोलिंग पार्टिया पहुँच गए। इन सभी को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना भी किया गया है। हालांकि जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा का कहना है कि फूल मंडी से कोई भी मतदान केंद्र केवल 2 घंटे की अधिकतम दूरी पर है। इसलिए हर बिंदु का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग अलग इलाकों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जिनके साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए पैरामिलिट्री फोर्स भी मतदान केंद्रों के बाहर और अंदर तैनात की गई है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस सुरक्षा का पूरा घेरा बनाए हुए है।

यह भी पढ़े : Congress News: अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे राहुल गांधी, अमेठी के चुनाव में

 

पुलिस अधिकारी समय समय पर गश्त करते रहेंगे और अलग अलग मतदान केंद्रों पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में यानी गौतम बुद्ध नगर जिले में सीसीटीवी विडियोग्राफी और वेबकास्टिंग के जरिये नजर रखी जाएगी, यह 100ः कवरेज रखी गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मॉडल बूथ बनाए गए हैं। ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो। गर्मी का मौसम है अधिक धूप होने के कारण शेड भी आस्थाई तौर पर बना दिए गए हैं। इसके अलावा बूथों में पानी और दवा की व्यवस्था भी की गई है। जिससे की मतदाताओं यदि किसी प्रकार की दिक्कत मतदान केंद्र में आए तो वो ओआरएस और दवा उसे तुरंत मिल पाए। आज फूल मंडी में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ज्वांइट कमिश्नर शिवहरि मीणा के साथ साथ पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने ईवीएम व अन्य अव्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

यहां से शेयर करें