Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Patna Fire: पटना के फेमस होटल में भीषण आग, दो लोगों की मौत Patna Fire: पटना के फेमस होटल में भीषण आग, दो लोगों की मौत

Patna Fire: पटना के फेमस होटल में भीषण आग, दो लोगों की मौत

Patna Fire:

Patna Fire: बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लगी है. आग इतनी तेज है कि आस-पास की बिल्डिंग को भी इसने अपनी जद में ले लिया है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड के पास स्थित पाल होटल में अचानक आग गई. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से ये आग लगी है. होटल में कई लोगों के फंसे होने की भी संभावना है. घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं.

Patna Fire:
Patna Fire:

Patna Fire:

होटल में लगी इस आग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठ रही हैं. आदर्श होटल के पास लगी इस आग की वजह से आस-पास धुआं उठ रहा है. बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई है.

अभी तक 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अभी रेस्क्यू जारी है। डीआईजी अग्निशमन मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि अब तक 25 से 30 लोगों को निकाल जा चुका है। रेस्क्यू जारी है।

हादसा इतना भयावह था कि होटल के नीचे खड़ीं दर्जन भर गाड़ियां भी जल चुकी हैं। मौके पर 6 एम्बुलेंस और मंगाया गया है।दो और लोगों को होटल से बाहर निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस से पीएमसीएच भेजा जा रहा है। चार की स्थिति गंभीर है।

Patna Fire:

यहां से शेयर करें