Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बुलंदशहर में हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज, दो लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब बुलंदशहर में हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज, दो लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब

बुलंदशहर में हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज, दो लोगों की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस के चालक को झपकी आने के कारण बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में बस के साथ ही ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हैं।

बुलंदशहर में आज खुर्जा हाईवे के गांव मामन फ्लाईओवर के पास सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज खड़े ट्रक में घुस गई। बस चालक और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल और जिला अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर में सुबह सिकंदराबाद रोडवेज डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली के लिए जा रही थी। जैसे ही रोडवेज बस हाईवे पर गांव मामन फ्लाईओवर के निकट पहुंची। सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में रोडवेज चालक सुशील (50) निवासी गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
इस हादसे में भगवती प्रसाद, संजय, रोशन, चांदनी, दिनेश निवासी उन्नाव, बस का परिचालक राकेश अलीगढ़, अजहर और दिनेश लखनऊ समेत करीब 15 यात्री घायल हो गए। जिन्हें खुर्जा के कैलाश अस्पताल और जिला अस्पताल बुलंदशहर भेजा गया है। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि बस के चालक को नींद आने के कारण हादसा होना सामने आया है। मृतक ट्रक चालक कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

यहां से शेयर करें