Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव मिले, दो दिन चला रेस्क्यू अभियान राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव मिले, दो दिन चला रेस्क्यू अभियान

राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव मिले, दो दिन चला रेस्क्यू अभियान

UP NEWS:

UP NEWS: गोरखपुर। राप्ती नदी में नहाने गए चार किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने शुक्रवार को चारों शव बरामद कर लिए। घटना मिर्जापुर घाट की है, जहां नदी किनारे चार साइकिल, कपड़े और एक मोबाइल फोन मिला था।

UP NEWS:

 

पुलिस के अनुसार, कैंट और खोराबार थाना क्षेत्र के पांच किशोर बुधवार दोपहर साइकिल से घाट पर पहुंचे थे। सभी पीपा पुल के पास नदी में नहाने लगे, तभी चार किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद एक किशोर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और घटना की जानकारी दी।

 

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों को मौके पर बुलाया गया। देर रात तक चले अभियान के बाद गुरुवार को एक किशोर का शव बरामद हुआ, जबकि शुक्रवार सुबह बाकी तीनों के शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिले।

 

मृतकों की पहचान अमन उर्फ बीरू राजभर (15), विवेक निषाद (15), गगन पासवान (15) और अनिकेत यादव (13) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 परिजनों में मचा कोहराम

 

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवारों में मातम पसर गया। विवेक निषाद का शव देखते ही उसकी मां बदहवास होकर रोने लगीं और बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। पिता सतीश, जो ऑटो चालक हैं, बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े। आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी किशोर पढ़ाई में अच्छे थे और अपने परिवार की उम्मीद थे। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

UP NEWS:

यहां से शेयर करें