Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: BOI ने ब्याज दर 0.10 फीसदी बढ़ाया, नई दरें 1 अप्रैल से लागू Delhi News: BOI ने ब्याज दर 0.10 फीसदी बढ़ाया, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

Delhi News: BOI ने ब्याज दर 0.10 फीसदी बढ़ाया, नई दरें एक अप्रैल से लागू

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने आगामी वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत से पहले ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने अपने लेंडिंग रेट में 10 आधार अंक (0.10 फीसदी) का इजाफा किया है। इससे खुदरा समेत अन्य कर्ज महंगे होंगे। नई दरें एक अप्रैल, 2024 से लागू होंगी। बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ‘मार्क अप’ में 0.10 फीसदी की वृद्धि की गई है, जो 2.75 फीसदी से बढ़कर 2.85 फीसदी हो गया है। ऐसे में बीओआई का रेपो आधारित ब्याज दर 9.35 फीसदी होगी। वर्तमान में रेपो रेट 6.5 फीसदी है। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी होगी।

Delhi News:

इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने भी आधार और मानक प्रधान उधारी दर से संबंधित ब्याज दर में 0.5 फीसदी की वृद्धि किए जाने की घोषणा की है। नई दर तीन अप्रैल से प्रभावी होगी। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) पांच अप्रैल को मौद्रिक नीति समीति की समीक्षा की घोषणा करेगा। इन बैंकों ने उससे पहले ब्याज दर में वृद्धि की है। इससे खुदरा समेत अन्य कर्ज महंगे होंगे।

Delhi News:

यहां से शेयर करें