Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किया Delhi News: राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किया

Delhi News: राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किया

Delhi News:

Delhi News:  नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने लालकृण अडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को यहां उनके आवास पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया. राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे.

Delhi News:

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न दिया. राष्ट्रपति भवन के अनुसार, “भारतीय राजनीति के पुरोधा आडवाणी ने सात से अधिक दशकों तक अटूट समर्पण और प्रतिष्ठा के साथ देश की सेवा की. कराची में 1927 में जन्मे आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद 1947 में भारत आ गया था. राष्ट्रपति भवन ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने दृष्टिकोण के साथ, उन्होंने पूरे देश में दशकों तक कड़ी मेहनत की और सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव लेकर आए”.

उन्होंने ‘एक्स’ पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “जब आपातकाल ने भारत के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया तो उनके अंदर के परिश्रमी योद्धा ने निरंकुश प्रवृत्तियों से इसकी रक्षा करने में मदद की.”

आडवाणी (96) जून 2002 से मई 2004 तक उप-प्रधानमंत्री और अक्टूबर 1999 से मई 2004 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे. वह कई बार 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक भाजपा अध्यक्ष रहे.

Delhi News:

यहां से शेयर करें