Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: जीवनशैली में साइकिल के प्रयोग को बढावा देने के लिए यातायात पुलिस ने चलाया अभियान Greater Noida: जीवनशैली में साइकिल के प्रयोग को बढावा देने के लिए यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

Greater Noida: जीवनशैली में साइकिल के प्रयोग को बढावा देने के लिए यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

Greater Noida। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी मॉल पर एचसीएल कारपोरेशन साइक्लोथान का आयोजन हुआ है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव (DCP Traffic Anil Yadav) ने ग्रीन राइड को हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। एचसीएल साईक्लोथॉन 2024 में 23 भारतीय राज्यों के 2500 साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया। जिसे 750 प्रोफेशनल साईक्लिस्ट, 1325 एमेचर्स, 1000 ग्रीन राईडर्स राइडर्स थे। आस-पास के गांवों से 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों आरडब्लूए सदस्यों और कॉलेज की लड़कियों ने भी स्वस्थ जीवनी के रूप में साइकिल चलाने को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार: निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम का है ये प्लान

राईड की शुरूआत गौड़ चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड की ओर 3.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए हुई। एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (HCL Tech Chairperson Roshni Nadar Malhotra), एचसीएल कॉपोर्रेशन के डायरेक्टर और एचसीएल हैल्थकेयर के सीईओ एवं वाईस-चेयरमैन, शिखर मल्होत्रा ने भी क्रमश: 27 किलोमीटर और 55 किल्रोमीटर की एमेचर रेस श्रेणियों में हिस्सा लिया। यह साइकिल रेस का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के साथ गठबंधन में साइकिलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वाधान में किया गया था। यह रेस देश में सबसे बड़े साइकिल कार्यक्रमों में से एक थी, जिसमें पुरस्कार की राशि सर्वाधिक 33.6 लाख रुपये की थी। एमेचर श्रेणी के पुरस्कार में भारी वृद्धि के साथ पुरस्कार राशि 10 प्रतिशत बढ़ाई गई थी। एचसीएल साईक्लोथॉन के एक विजेता ने कहा, एचसीएल साईक्लोथॉन में फिनिश लाइन को पार करके विजय का अनुभव तो हुआ ही, साथ ही समर्पण की शक्ति का प्रमाण और अपनी सीमाओं को बढ़ाने की खुशी भी मिली।

यहां से शेयर करें