Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार: निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम का है ये प्लान – जय हिन्द जनाब लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार: निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम का है ये प्लान – जय हिन्द जनाब

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार: निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम का है ये प्लान

Greater Noida : जिला प्रशासन और पुलिस ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले को 26 जोन और 120 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जोन में एक-एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही, स्टेटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वायड, वीडियो सर्विलांस सहित तीस टीमों को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

 

यह भी पढ़े : नोएडा में बिल्डर की करतूत आई सामनेः एक ही यूनिट दो को बेची, अब दर्ज हुई रिपोर्ट

26 जोन और 120 सेक्टरों में बांटा जिला
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
5000 पुलिसकर्मियों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी कंपनी और होमगार्ड रहेंगे मुस्तैद

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा बोलें
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा (District Election Officer/DM Manish Kumar Verma) ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। हर बूथ व क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए नोएडा विधानसभा में 10 जोन व 36 सेक्टर, दादरी विधानसभा में 10 जोन व 42 सेक्टर और जेवर विधानसभा में 6 जोन व 42 सेक्टर बनाए गए हैं। औसत हर 20 बूथों पर एक सेक्टर और 74 बूथों पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। वहीं, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 9 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 9 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 3-3 वीडियो सर्विलांस टीम तैनात की गई है। टीमें क्षेत्र में दौरा कर नकदी व शराब समेत चुनाव व्यवस्था को बिगाड़ने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा (Additional Police Commissioner Shiv Hari Meena) ने बताया कि जिले में दिल्ली व हरियाणा की सीमा से आने-जाने के 24 रास्ते हैं। जबकि बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद से लगे हुए 23 रास्ते हैं। इन सभी पर पुलिस निगरानी रख रही है। सभी एंट्री प्वाइंट पर रजिस्टर भी रखा जाएगा जिसमें आने-जाने वाले संदिग्धों का रिकॉर्ड भी रहेगा।

यह भी पढ़े : Election 2024: मुरादाबाद मंडल में योगी और चौधरी भूपेंद्र की साख दांव पर

1088 हिस्ट्रीशीटर की सूची तैयारी
Additional Police Commissioner Shiv Hari Meena ने बताया कि पुलिस ने जिले के 1088 हिस्ट्रीशीटर की सूची तैयार की है। साथ ही, सभी थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जिन पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, रासुका समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 13,400 शस्त्र जमा करवाए जाएंगे। लाइसेंसधारक संबंधित थानों या फिर असलाह की तीन दुकानों पर शस्त्र जमा कर सकते हैं।

यहां से शेयर करें