Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: केंद्रीय मंत्री ने 270 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण UP News: केंद्रीय मंत्री ने 270 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

UP News: केंद्रीय मंत्री ने 270 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

UP News:

UP News: अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची और अपने संसदीय क्षेत्र के अमेठी के पांचों विधानसभाओं में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजित सांसद महिला खेलकूद प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाली महिलाओं को अपने हाथों से पुरस्कार दिया। इसके बाद अमेठी कस्बे के मुंशीगंज रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में लगभग 270 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

UP News:

कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि एक सामान्य कार्यकर्ता को देश की सबसे चुनौती भरी लोकसभा क्षेत्र अमेठी में वर्ष 2014 में इस विश्वास के साथ भेजा गया था कि नामदार के सामने कामदारों का परिश्रम रंग लाएगा। वर्ष 2014 में चुनाव हारने के बाद में पांच साल अमेठी की सेवा में रही। मेरी इसी सेवा के देखते हुए वर्ष 2019 में अमेठी ने मुझे सबसे बड़ा आशीर्वाद अपनी जनप्रतिनिधि अपनी सांसद बना कर दिया। विगत 5 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के सानिध्य में अमेठी में एक लाख से अधिक परिवारों ने अपने लिए घर पाया। चार लाख परिवारों ने जीवन में पहली बार अपने घरों में नल पाया। ढाई लाख से भी ज्यादा परिवार ऐसे हैं जिन्हें गैस का सिलेंडर मिला। तीन लाख परिवार ऐसे हैं जिनको किसान सम्मान निधि मिला है।

अमेठी में गांधी खानदान ने 30 साल पहले मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया था लेकिन उसे वादे की पूर्ति गांधी खानदान नहीं कर पाई। लेकिन नरेंद्र मोदी ने अमेठी के इतिहास में पहली बार मेडिकल कॉलेज देकर यहां पर चिकित्सा की व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि इन पांच सालों में अमेठी पहली बार अपने इतिहास में एक्सप्रेस-वे से जुड़ी। अमेठी में पहली बार किसान विकास केंद्र खुला। साथ ही मृदा परीक्षण केंद्र खुला। यह हम सबके लिए आश्चर्य की बात थी कि अमेठी में मेरे यहां आने से पहले कभी खाद की रैक नहीं उतरी थी। जिला मुख्यालय पर ऐसे कई विकास के कार्य हैं जो हम बड़े ही गर्व के साथ पूर्ण निष्ठा से काम करने के बाद जनता के सम्मुख प्रस्तुत कर सकते हैं और इसी के चलते पार्टी ने पुन: हमें अमेठी की जनता का सेवा का मौका दिया है। इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व की ऋणी हूं कि मुझे अपने घर में दोबारा सेवा करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती कि कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, लेकिन अपने आप में यह अजीब मंजर है कि कांग्रेस को इस बार अमेठी में प्रत्याशी घोषित करने में इतना समय लग रहा है। इतना चिंतन और मंथन कर रही है, यह कांग्रेस की हार का संकेत है।

UP News:

यहां से शेयर करें