Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: स्कूल : एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, इलाज के बाद छुट्टी UP News: स्कूल : एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, इलाज के बाद छुट्टी

UP News: स्कूल : एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, इलाज के बाद छुट्टी

UP News:

UP News: मथुरा। फरह कस्बा नगला चंद्रभान स्थित एक पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे लंच करने के बाद बीमार पड़ गए। उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दाखिल कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती छात्रा अर्पिता ने बताया कि उन्होंने दोपहर में साथ मिलकर खाना खाया था। खाना घर से लेकर आई थी।

UP News:

लेकिन सभी एक दूसरे को शेयर कर खाना खा रही थी, तभी उन्हें आंखों में दर्द, गले में जलन और पेट में दर्द महसूस हुआ। इसकी शिकायत उन्होंने स्कूल प्रबंधक से भी की। सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ अजय और केंद्र अधीक्षक डॉक्टर्स की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां योग्य डॉक्टरो की देख रेख में बच्चों का इलाज चला और उन्हें स्वस्थ करने के बाद घर पहुंचाया गया।

Right to Education: बेसिक शिक्षा विभाग की सुस्ती से अटकें गरीब बच्चों के एडमिशन

केंद्र अधीक्षक डॉ रामबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे भर्ती हुए। उनका सकुशल इलाज किया गया। पेट दर्द, गले में जलन और आंखों में दर्द की शिकायत थी। कारण स्पष्ट नहीं हैं। फूड पॉयजनिंग भी हो सकती है। बेरी की एक छात्रा अपने बैग में बेर रखकर लाई थी। बेर उसने खाने के बाद अपने साथ की दस बारह छात्राओं को बांटे थे। बेर खाने के बाद छात्राएं बीमारी का शिकार हो गई। पुलिस ने छात्रा के घर शेष बेर भी मंगाये गये जिन्हें जांच के लिए भेजा है।

Farmers Protest: किसानों का आज फिर दिल्ली कूच, चप्पे-चप्पे पर जवानों का पहरा

UP News:

यहां से शेयर करें