Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अभिभावकों के लिए अच्छी खबरः गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में दाखिले शुरू – जय हिन्द जनाब अभिभावकों के लिए अच्छी खबरः गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में दाखिले शुरू – जय हिन्द जनाब

अभिभावकों के लिए अच्छी खबरः गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में दाखिले शुरू

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है, जो किन्हीं कारणों से अब तक अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला नहीं ले सके हैं। ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क-5 स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में बाल वाटिका से कक्षा 11 तक के लिए दाखिला प्रक्रिया षुरू हो गई है। गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज के प्रिंसिपल राजीव कुमार ने बताया कि बाल वाटिका से कक्षा 11 तक दाखिला चाहने वाले छात्र अपने डाॅक्यूमेंट लेकर अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi in Kolkata: पीएम मोदी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

 

सभी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त इस स्कूल को नोएडा-ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति संचालित करती है। इसके अलावा तीन विद्यालय, सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर काॅलेज, महामाया बालिका इंटर काॅलेज और पंचशील इंटर काॅलेज को भी यही शिक्षा समिति संचालित कर रही है। ये चारों ही स्कूल अंग्रेजी मीडियम के हैं।

यहां से शेयर करें