Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
PM Modi in Kolkata: PM ने पहली अंडरवाटर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी PM Modi in Kolkata: PM ने पहली अंडरवाटर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

PM Modi in Kolkata: पीएम मोदी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

PM Modi in Kolkata: कोलकाता। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (6 मार्च) 15, 400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वो मंगलवार (5 मार्च) कोलकाता पहुंचे। पांच दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा है। ये मेट्रो कोलकाता से हावड़ा के बीच चलेगी. पीएम ने इस मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर किया और उनसे बातचीत भी की. इस मेट्रो की खास बात यह है कि ये हुगली नदी के अंदर बनी टनल में चलेगी. पानी के अंदर बनी मेट्रो सुरंग इंजीनियरिंग की एक शानदार उपलब्धि है, जो 16.6 किमी लंबी है.

PM Modi in Kolkata:

अंडरवाटर मेट्रो हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ेगी. इसमें 6 स्टेशन होंगे, जिनमें 3 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. वहीं हावड़ा स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है. कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन बेहद खास है, क्योंकि इस सेक्शन में ट्रेन पानी के अंदर दौड़ेगी. इस मेट्रो टनल को हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे बनाया गया है. ये अंडर वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में दौड़ेगी.
वहीं ये अंडरग्राउंड मेट्रो 45 सेकेंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय करेगी. इसके अलावा पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो सेक्शन, कवि सुभाष स्टेशन-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेक्शन और तारातला-माझेरहाट मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन भी किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्रेन में यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की। ट्रेन में पीएम मोदी के साथ बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और डब्ल्यूबी एलओपी और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

मेट्रो टनल (सुरंग) कोलकाता की हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। यह टनल 16.6 किलोमीटर लंबी है। अंडरवाटर मेट्रो, हुगली नदी के तल से 32 किलोमीटर नीचे चलेगी। यह मेट्रो हावड़ा को कोलकाता शहर से जोड़ेगी।
मेट्रो टनल (सुरंग) कोलकाता की हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। यह टनल 16.6 किलोमीटर लंबी है। अंडरवाटर मेट्रो, हुगली नदी के तल से 32 किलोमीटर नीचे चलेगी। यह मेट्रो हावड़ा को कोलकाता शहर से जोड़ेगी।

एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर लगे मोदी-मोदी के नारे
मेट्रो में सफर करने के बाद पीएम मोदी कोलकाता में एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पहुंचे। वहां पर बड़ी तादाद में लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां पर लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

स्मरणानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे पीएम
पीएम मोदी कोलकाता पहुंचने के बाद सीधे दक्षिण कोलकाता के स्थित शिशु मंगल अस्पताल पहुंचे जहां पिछले कई दिनों से रामकृष्ण मिशन एवं मठ के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज भर्ती हैं।

PM Modi in Kolkata:

यहां से शेयर करें