Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में चट्टान से टकराकर नाव, एक की मौत, 23 लापता – जय हिन्द जनाब गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में चट्टान से टकराकर नाव, एक की मौत, 23 लापता – जय हिन्द जनाब

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में चट्टान से टकराकर नाव, एक की मौत, 23 लापता

गुवाहाटी। बुधवार के ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई। इसमें करीब 36 लोग सवार थे, एस हादसे मेंं एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 23 लापता हैं। राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा राहत दल (एनडीआरएफ) के मुताबिक, 12 लोग खुद ही तैरकर नदी से बाहर निकल आए। कामरूप जिले के उपायुक्त कमल कुमार बैश्य ने बताया कि राहत कार्य लगातार जारी हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे से पहले नाव के इंजन में खराबी आ गई थी। इसके बाद नाव अश्वक्लांतका मंदिर के पास चट्टान से टकराकर पलट गई। बैश्य के मुताबिक, नाव में सिर्फ 22 लोगों के पास वैध टिकट था।

हालांकि, 18 मोटरसाइकल के साथ नाव ओवरलोडेड थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव में कई महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।

यहां से शेयर करें