Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ghaziabad news  महाशिवरात्रि पर्व पर दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने व्यापक यातायात डायवर्जन योजना लागू की है।
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) सच्चिदानंद ने बताया कि यह व्यवस्था 22 जुलाई 2025 की रात 10 बजे से प्रभावी होगी और समाप्ति तक लागू रहेगी।
कहा कि चौधरी मोड़, वेरोड, दिल्ली जूस कॉर्नर, गौशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भट्टा, मेरठ तिराहा से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर दो पहिया, तीन पहिया एवं सभी छोटे वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
चौधरी मोड़ से पटेल नगर फ्लाईओवर तक किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा। लालकुआं से सीमापुरी की ओर जाने वाले आॅटो पूरी तरह से बंद रहेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि हापुड़ चुंगी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नवयुग मार्केट के मुख्य मार्ग पर की गई है। लालकुआं की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में कराई जाएगी।
विजयनगर गौशाला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग चांदमारी मिलिट्री ग्राउंड, कॉलेज के पास की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की संख्या और कांवड़ यात्रा की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायवर्जन व्यवस्था में कभी भी बदलाव किया जा सकता है।
डीसीपी यातायात ने रूट डायवर्जन से जुड़ी जानकारी के लिए 9643322904,यातायात निरीक्षक (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे साइड), 7398000808,यातायात निरीक्षक (मेरठ रोड साइड), 8707676770 जारी किए हैं।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें