Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से वर्किंग होगी स्मार्ट: नगरायुक्त ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से वर्किंग होगी स्मार्ट: नगरायुक्त

ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से वर्किंग होगी स्मार्ट: नगरायुक्त

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की प्री बिड मीटिंग में 35 फार्मो ने किया प्रतिभाग
Ghaziabad news : शासन की जनहित योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर काम तेज कर दिया है। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को गठित कमेटी की उपस्थिति में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की प्री बिड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 35 से 40 फॉर्म के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान आईटीएमएस के किए हुए टेंडर पर कई आपत्तियों में सुझाव भी प्रस्तुत हुए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को ध्यान देते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने बताया कि जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, वर्किंग को और अधिक आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्रवाई चल रही है। साथ ही नगर निगम के कार्यों को भी इसी योजना के क्रम में स्मार्ट किया जा रहा है। जिसके लिए निविदा से पूर्व की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान लगभग 35 फर्म प्रतिष्ठान के पदाधिकारी ने उपस्थित रहे और अपनी आपत्ति में सुझाव प्रस्तुत किया। वर्चुअल बैठक के माध्यम से भी 15 से 20 कंपनियां जुड़ी। जिनके द्वारा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की निविदा को लेकर अपने सुझाव दिए। जिन पर अग्रिम कार्यवाही शीघ्र ही की जाएगी और शहर हित में कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

Ghaziabad news

उन्होंने बताया कि सिस्टम में सभी ट्रैफिक सिग्नल इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम पर काम करेंगे। सभी सिग्नल का डाटा एक साथ कंट्रोल रूम पहुंचेगा। एटीसीएस का इस्तेमाल कर यह देखा जाएगा कि किस सिग्नल पर कितना ट्रैफिक लोड है, किस लेन से ज्यादा फ्लो आ रहा है और कौन-सी साइड खाली है। इसी हिसाब से कंट्रोल रूम सिग्नलों को मैनेज करेगा। इससे यातायात व्यवस्था सुधार में काफी मदद मिलेगी। इन कैमरों के सामने से निकलने वाले प्रत्येक वाहन को स्कैन कर पूरा डाटा सर्वर में फीड हो जाएगा।

Ghaziabad news

नगर आयुक्त ने बताया शासनादेश के क्रम में गठित कमेटी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर तेजी से कार्य कर रही है। जिसकी मॉनिटरिंग आई ट्रिपल सी सेंटर के माध्यम से की जाएगी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से न केवल ट्रैफिक पर ही नजर बनाई जाएगी। बल्कि नगर निगम द्वारा हो रहे कार्यों पर भी नजर रखी जाएगी। जिसका शहर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। आधुनिक तकनीकी के सिग्नल लगाए जाएंगे, सिग्नल तोड़ने वालों के आॅटोमेटिक चालान कट जाएगा, कैमरों को लगाने की कार्यवाही चल रही है। सॉलिड वेस्ट और कूड़े की गाड़ियों पर भी नजर रखी जाएगी। पॉल्यूशन की रेटिंग पर भी उक्त योजना के क्रम में लगातार नजर रखी जाएगी। लगभग 27 म्युनिसिपल सर्विसेज पर इसी योजना के क्रम में वर्किंग को स्मार्ट किया जाएगा। शासन की जनहित योजनाओं को लगातार धरातल पर उतारकर काम किया जा रहा है। जिसके क्रम में आई ट्रिपल सी सेंटर के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं नगर निगम वर्किंग को सुदृढ़ किया जाएगा।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान उप जिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती, सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक प्रियाश्री पाल,चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण फरीद अख्तर जैदी आदि अधिकारी एवं आईआईटी कानपुर व अन्य टेक्निकल टीम मौजूद रही।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें