Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आईटीएस डेंटल कॉलेज के स्वास्थ्य शिविर में 4600 मरीजों को मिला लाभ आईटीएस डेंटल कॉलेज के स्वास्थ्य शिविर में 4600 मरीजों को मिला लाभ

आईटीएस डेंटल कॉलेज के स्वास्थ्य शिविर में 4600 मरीजों को मिला लाभ

Ghaziabad news : दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज ने फरवरी माह में मरीजों के लिए मोदीनगर, लोनी, इंदरगढ़ी, नंदग्राम, कौसलिया, रहीसपुर, रटोल, फारूकनगर, रजापुर, करेड़ा इकराम नगर लोनी आदि के साथ-साथ देविका स्काइपर, फॉर्च्यून रेजीडेंसी, चार्म्स कैसल और कृष्णा अप्रा गार्डन सिटी जैसी गाजियाबाद की विभिन्न सोसायटियों में भी विभिन्न दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गई।
संस्थान के दंत विशेषज्ञों की टीम ने दंत शिविर में लगभग 4600 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताएं। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया।
साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थों के बारे में शिक्षित किया गया। शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतो की सफाई कराई, दांतों की सड़न को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतों मे मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्र्श भी दिए गए।

यहां से शेयर करें