Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
निगम पार्किंग नीलामी: 17 में से पांच पार्किंग का छोड़ा ठेका निगम पार्किंग नीलामी: 17 में से पांच पार्किंग का छोड़ा ठेका

निगम पार्किंग नीलामी: 17 में से पांच पार्किंग का छोड़ा ठेका

Ghaziabad news:  नगर निगम द्वारा शहर में 17 स्थानों पर पार्किंग का ठेका छोड़ने के लिए निगम सभागार में नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में सिर्फ पांच पार्किंग स्थलों पर बोली लगाई गई। इस पर नगर निगम अब निर्णय लेगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को इन पार्किंग की स्वीकृति के लिए पत्रावली भेजी गई हैं। नीलामी में 17 में से 5 स्थलों की पार्किंग नीलामी की गई। आॅनलाइन प्रक्रिया के उपरांत खुली बोली भी लगाई गई। इसमें कई गुना अधिक रेट पर खुली बोली में ठेकेदारों ने बोली लगाई। जिसमें से पांच पार्किंग स्थलों की नीलामी के लिए बोली लगाए जाने के बाद लगभग 69 लाख रुपए नगर निगम कोष में जमा होंगे।
पार्किंग प्रभारी ने बताया कि 17 पार्किंग स्थलों में से 5 पार्किंग स्थलों पर ठेकेदारों ने भाग लिया। इनमें सिटी जोन क्षेत्र की 4 पार्किंग और वसुंधरा जोन क्षेत्र की एक पार्किंग की नीलामी हुई। बाकी 12 पार्किंग के लिए पुन: नीलामी कराई जाएगी। इनमें सिटी जोन क्षेत्र में शिवा टावर,जीटी रोड आॅपुलेंट मॉल के सामने पार्किंग को मैसर्स जेबीएस कंस्ट्रक्शन को आवंटित की गई। 25,1000 की धनराशि प्राप्त हुई। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग स्थल को अरविंद कुमार ने बोली लगाकर लिया। अंतिम बोली 8 लाख 11 हजार रुपए प्राप्त हुई। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल की पार्किंग मैसर्स शाखा कंस्ट्रक्शन ने अंतिम आॅनलाइन 21 लाख 78 हजार रुपए की बोली लगाई।
पुरानी सब्जी मंडी स्थित पार्किंग मैसेर्स नॉर्थ इंंडिया डेवलपर्स ने अंतिम बोली 17 लाख 10 हजार रुपए लगाई। वसुंधरा जोन क्षेत्र में श्रीकृष्ण वाटिका सेक्टर-4 वैशाली की पार्किंग के लिए अरविंद कुमार ने बोली लगाई। अंतिम खुली बोली 19 लाख 93 हजार प्राप्त हुई।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें