Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिले के लिए स्वीकृत तीन छात्रावासों का किया गया शिलान्यास  जिले के लिए स्वीकृत तीन छात्रावासों का किया गया शिलान्यास 

जिले के लिए स्वीकृत तीन छात्रावासों का किया गया शिलान्यास 

Firozabad news :   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद के लिए स्वीकृृत 3 छात्रावासों का गुरूवार को शहर के पालीवाल हाॅल में नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर व मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा0 वीरेन्द्र कुमार ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इसी श्रृंखला में जनपद में बनने वाले राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास लालऊ, फिरोजाबाद, राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास छितरई टूण्डला व राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास सौफीपुर चन्द्रवार की शिला पटिटकाओं का अनावरण सदर विधायक व महापौर ने किया।
Firozabad news
              दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पालीवाल हाॅल में लगाई गयी बडी एलईडी टीवी पर देखा गया, जिसको केन्द्रीय मंत्री डा0 वीरेन्द्र कुमार ने सम्बोधित किया। पालिवाल हाॅल में आयोजित कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष असीजा ने सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में छात्रावासों के लाभ बताए। उन्होने कहा कि यह छात्रावास विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होंगे। उन्होने कहा कि इन छात्रावासों से पढ लिखकर निकलने वाले छात्र भारत के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देंगे। सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि सदर विधायक के प्रयासों से जनपद को तीन छात्रावास स्वीकृत हुए है। उन्होने कहा कि  मुख्यमंत्री  की घोषणा में जनपद में तीन नवीन छात्रावासों के निर्माण कराए जाने हेतु ग्राम लालऊ, ग्राम सोफीपुर चन्द्रवार व ग्राम छितरई टूण्डला में भूमि का चिन्हांकन वर्ष 2019 में किया जा चुका था। छात्रावास में 70 प्रतिशत अनुसूचित जाति व जनजाति, 20 प्रतिशत अन्य पिछडा वर्ग एवं 10 प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
Firozabad news
यहां से शेयर करें