Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रसूलपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचो की फैक्ट्री, एक अभियुक्त गिरफ्तार  रसूलपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचो की फैक्ट्री, एक अभियुक्त गिरफ्तार 

रसूलपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचो की फैक्ट्री, एक अभियुक्त गिरफ्तार 

Firozabad news :  एसएसपी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोढ़ा को जंगल के रास्ते जाने वाली कच्ची सड़क के पास बनी प्लाटिंग से अभियुक्त सूरज पुत्र गजराज निवासी मुखिया मन्दिर वाली गली आसफाबाद थाना रसूलपुर,  फिरोजाबाद को मय 6 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 01 अधबनी रिवॉल्वर 32 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त सूरज के विरुद्ध थाना रसूलपुर पर  मामला दर्ज कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । गिरफ्तार करने वाली  टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार, एसएसआई रविन्द्र कुमार सिंह, एसआई सुनील कुमार, तारिक बेग,  मुकेश कुमार, उमेश कुमार शामिल रहे।
यहां से शेयर करें