Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मतदाता जागरूक ता अभियान के तहत निकाली रैली मतदाता जागरूक ता अभियान के तहत निकाली रैली

मतदाता जागरूक ता अभियान के तहत निकाली रैली

Modinagar news : एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रामपाल दहिया, कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल, मोदी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर के नेतृत्व में 35 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेट्स ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया।
वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल आर पी दहिया एवं सुबेदार मेजर राजेंद्र सिंह ने वीरवार को संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली 35 यू पी वाहिनी एनसीसी राज चौपला मोदीनगर से प्रारंभ होकर नेशनल हाईवे होते हुए निवाड़ी रोड शिवपुरी, सोन्दा रोड, आदर्श नगर, राजेंद्र नगर में संपन्न हुई। इस दौरान एन सी सी कैडेट्स पोस्टर, प्लेकार्ड ,बैनर स्लोगन आदि ने शहरवासियों को आगामी चुनाव में अपने मतों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
वाहिनी के कमान अधिकारी आर पी दहिया एवं सुबेदार मेजर राजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता आने वाले चुनावों में अपने अपने मतों का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में योगदान दे।
मोदी कॉलेज के एनसी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने अपील की कि मतदाता जिÞम्मेदार नागरिक होने का परिचय देकर राष्ट्र निर्माण का काम करे।
इस अवसर पर 80 एनसीसी कैडिटस के साथ-साथ प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल, सुबेदारमेजर राजिंदर सिंह, , कै० रजनीश जिंदल,सी टी ओ राजीव जॉगिड , सूबेदार क्षोब बहादुर,सूबेदार सरदार सिंह ,हवलदार टी बी कार्की, कैडिट चेतन शर्मा , शिवांशु यादव मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें