Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: कॉलेज विद्या ने एआई पॉवर्ड सर्च टूल किया लॉन्च Delhi News: कॉलेज विद्या ने एआई पॉवर्ड सर्च टूल किया लॉन्च

Delhi News: कॉलेज विद्या ने एआई पॉवर्ड सर्च टूल किया लॉन्च

Delhi News:

Delhi News: देश में आॅनलाइन माध्यम से दूरस्थ शिक्षा के प्रचार-प्रसार लिए प्रतिबद्ध ‘कॉलेज विद्या’ के वन स्टॉप सॉल्यूशन ने अपनी वेबसाइट पर नया एआई-पॉवर्ड सर्च टूल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य कोर्सेस, संस्थानों, यूनिवर्सिटीज, एजुटेक, प्लेसमेंट्स, कोर्स, रिव्यू, फीस आदि की जानकारी की खोज करने के तरीके में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है। यह सर्च टूल विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत और प्रासंगिक परिणाम प्रदान करता है।

Delhi News:

कॉलेज विद्या के सह संस्थापक और सीओओ रोहित गुप्ता ने कहा, ”कॉलेज विद्या में हम स्टूडेंट्स को वह सभी जानकारी देकर मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी उन्हें अपने कोर्स को सोच-समझकर पसंद करने की जरूरत होती है। हमारा उद्देश्य आॅनलाइन एजुकेशन के परिदृश्य में सीवी सर्च को गूगल की तरह आॅनलाइन प्लेटफॉर्म बनाना है।”
उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म विस्तृत डेटा की बुनियाद पर बनाया गया है। इसे स्टूडेंट्स के रिव्यू और फीडबैक से निखारा गया है। सीवी सर्च केवल एक प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्या के सर्च बार पर अभी रोजाना औसतन 3000 सर्च की जाती हैं। इस आधुनिक फीचर (एआई पॉवर्ड सर्च टूल) का उद्देश्य स्टूडेंट्स एवं लर्नर्स को सहज और व्यक्तिगत रूप से खोजने का अनुभव प्रदान करना है।

Delhi News:

यहां से शेयर करें