Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Chandigarh : प्रदर्शनकारियों से हरियाणा सरकार का सलूक निंदनीय Chandigarh : प्रदर्शनकारियों से हरियाणा सरकार का सलूक निंदनीय

Chandigarh : प्रदर्शनकारियों से हरियाणा सरकार का सलूक निंदनीय : चंदूमाजरा

Chandigarh :

Chandigarh : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शंभू सीमा पर किसानों के आंदोलन से निबटने के हरियाणा सरकार के तरीकों की आलोचना करते हुये कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर अंधाधुंध आँसू गैस गोले बरसाना निंदनीय है और यह वाघा बॉर्डर जैसे हालात हैं।

Chandigarh :

उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में घायल किसान नेता दविन्दर सिंह शेखूपुर की हालत देखने के बाद जारी एक बयान में कहा कि दविन्दर सिंह ने अपनी एक आँख गंवाई है और उनके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि कई और किसान घायल हुये हैं। प्रो. चंदूमाजरा ने हरियाणा सरकार के रवैये की आलोचना की और कहा कि ऐसे उपाय किसानों को यातना देने जैसे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार यह सब पंजाब सरकार के सहयोग से कर रही है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की चुप्पी पर सवाल उठाया। शिअद नेता ने घायल किसानों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और दविन्दर सिंह को 50 लाख रुपये और नौकरी देने की मांग की। पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार से किसानों से संवाद जारी रखने और किये वादे पूरे करने का अनुरोध भी किया।

Chandigarh :

यहां से शेयर करें