Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Box Office: ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' को मिला अच्छा रिस्पॉन्स Box Office: ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ”तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Box Office:

Box Office: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शुक्रवार, 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीक में आई ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

Box Office:

फिल्म ने पहले दिन 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कहानी यह है कि शाहिद कपूर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके बनाए गए रोबोट से प्यार हो जाता है। रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। उनके किरदार का नाम सिफरा है। शाहिद कपूर के किरदार का नाम आर्यन अग्निहोत्री है और वह एक इंजीनियर हैं। आर्यन को न सिर्फ रोबोट से प्यार हो जाता है बल्कि वह उससे शादी भी कर लेता है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इजाफा करेगा। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

फिल्म में शाहिद और कृति के साथ-साथ धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों को शाहिद और कृति की केमिस्ट्री भी खूब पसंद आ रही है। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.5 रेटिंग मिली है।

Box Office:

यहां से शेयर करें