Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Rae Bareli: राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चमके खिलाड़ी, बढ़ाया यूपी का मान Rae Bareli: राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चमके खिलाड़ी, बढ़ाया यूपी का मान

Rae Bareli: राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चमके खिलाड़ी, बढ़ाया यूपी का मान

Rae Bareli:

Rae Bareli: ताइक्वांडो की नेशनल प्रतियोगिता में रायबरेली के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरी पोजिशन हासिल कर रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Rae Bareli:

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 6 से 9 फरवरी तक सब जूनियर, केडिट और जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन इण्डिया ताइक्वांडो द्वारा किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने कोच डिम्पी तिवारी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। प्रदेश की टीम में रायबरेली के चार खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन मुकाबले खेले और टीम को दूसरी पोजिशन हासिल कराई।

रायबरेली की चार खिलाड़ियों में सब जूनियर भार वर्ग की खिलाड़ी पल्लवी, केडिट की मैत्री शर्मा और जूनियर भार वर्ग की दीक्षा जितेंद्र जाधव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं दिव्या कुमारी ने भी अपनी बेहतरीन फाइट का प्रदर्शन किया।

इन खिलाड़ियों के पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के सचिव डा. रजत आदित्य दीक्षित, पद्मश्री सुधा सिंह, डा. अताउर रहमान, प्रशांत शुक्ला, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अजय सिंह चंदेल, संत लाल, पूनम यादव, महताब आलम, सलमान खान, अखण्ड दीप सोनकर, सुनील कुमार, चन्दर, जितेंद्र प्रजापति, अनुराग यादव आदि लोगों ने खुशी जताई।

Rae Bareli:

यहां से शेयर करें